बैंक खातों से उड़ाये लाखों रुपए
इंदौर। पुलिस के अनुसार महूथाना इलाके के गुजरखेड़ा देवपुरी कॉलोनी निवासी सोहेल शेख का मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया। जब फोन दोबारा चालू हुआ, तो उनके क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने कुल 1,95,522 ट्रांसफर कर धोखाधड़ी कर ली। इधर किशनगंज निवासी कृष्णकांत चतुर्वेदी को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश ने मोबाइल बैंकिंग के जरिए उनके यूपीआई से 4 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 54,999 पार कर दिए।
दोनों ही मामलों में महू और किशनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेही मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर सायबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
ढाबली और उसके साथी ने उनकी स्कूटी को कट मार दिया। जब मयंक
