अवंतिका गैस एजेंसी ने शुरू किया फुटपाथ सुधार कार्य
रेसीडेंसी क्षेत्र में रेडियो कॉलोनी गेट से लेकर रेसीडेंसी सर्किट हाउस तक के बड़े हिस्से में कलेक्टर - कमिश्नर के बंगलों के सामने वाले रोड़ पर पिछले दिनों अवंतिका गैस एजेंसी द्वारा खुदाई कर लाइन डालने का काम किया जा रहा था। लेकिन काम पूरा होने के बाद लंबे समय तक जब फुटपाथ से ब्लॉक उखाड़ कर जगह-जगह गड्ढे करके काम अधूरा छोड़ दिया गया था। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत करने पर भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे।
इस मामले में रहवासियों की शिकायत पर सिटी ब्लास्ट ने लोगों की समस्या और परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रमुखता के साथ अपने अखबार में पिछले दिनों समाचार प्रकाशित किए गए। इसके बाद अवंतिका गैस एजेंसी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और अब रेसीडेंसी क्षेत्र के रेडियो कॉलोनी के गेट से लेकर रेसीडेंसी सर्किट हाउस तक के बड़े हिस्से में फुटपाथ रेस्टोरेशन का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिसके तहत अब लंबे समय से जगह -जगह से खोदे गए फुटपाथ को सुधार कर उन पर पुनः ब्लॉक लगाने का काम किया जा रहा है।
जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने खुशी जताई है। साथ ही रहवासी मनोज जोशी, विनीत जोशी, संजय रायकवार, मोंटी सोनोने, गोपाल पुरोहित ने संध्या दैनिक सिटी ब्लास्ट द्वारा समाचार प्रकाशित कर जन समस्या के मुद्दे पर आमजन की शिकायत की आव़ाज को अपने अखबार में स्थान देकर समस्या का समाधान करवाया जिसको लेकर लोगों द्वारा सिटी ब्लास्ट को धन्यवाद दिया गया।
