शहर के एकमात्र सेंट्रल म्यूजियम में करोड़ों खर्चकर हो रहे संवारने के काम
संग्रहालय के भीतर से लेकर अब बाहरी हिस्से में भी सालों बाद सौंदर्यकरण कार्य
इंदौर। इंदौर शहर में नवलखा क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास स्थित पुरातत्व विभाग की ऐतिहासिक धरोहर 100 साल से ज्यादा पुराने संग्रहालय सेंट्रल म्यूजियम में करोड़ों रुपए खर्चकर सालों बाद भीतर से लेकर बाहरी परिसर तक में नवीन प्रतिमाएं स्थापना के साथ सम्पूर्ण सौंदर्यकरण और सजाने- संवारने के कई काम एक साथ किए जा रहें है। जिसके तहत इंदौर के केंद्रीय संग्रहालय (सेंट्रल म्यूजियम) को सजाने-संवारने के लिए लंबे समय बाद बाहरी हिस्से में भी सालों पुरानी प्रतिमा हटाकर इनकी जगह कुछ नई प्रतिमाएं और ऐतिहासिक धरोहर वाली प्रतिमाएं लगाई जा रही है।
वॉटर प्रूफ शेड भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा अब पार्किग के लिए भी नवीन वॉटर प्रूफ शेड का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं बड़ी बात यह है कि पुरातत्व विभाग द्वारा जिस तरह से लालबाग को करोड़ों खर्चकर संवारने का काम किया जा रहा है उसी तरह चिड़ियाघर के पास स्थित केंद्रीय संग्रहालय के सौंदर्यकरण का काम भी इन दिनों तेजी के साथ करवाया जा रहा है।
जिसके तहत रात में भी बाहरी परिसर के हिस्से में तेजी से काम हो रहा है, जिसके तहत 100 साल से ज्यादा पुराने केंद्रीय संग्रहालय के भीतर के विकास के साथ अब विभाग करोड़ों रुपए खर्चकर बाहरी सौंदर्यकरण के कार्यों को लेकर भी सालों बाद अब कई काम एक साथ कर रहा है। जिसके तहत सबसे पहले प्रबंधन द्वारा बाहरी सुरक्षा बाउंड्रीवॉल तोड़कर नई बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अब यहां के सालों पुराने मुख्य प्रवेश द्वार को तोड़कर भी जल्द इसकी जगह नया भव्य आकर्षक डिजाइन वाला लम्बा- चौड़ा नवीन प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
साथ ही करोड़ों रुपए खर्च कर भीतर से लेकर बाहर तक सालों पुराने संग्रहालय में अब सब कुछ नया नजर आएगा। जिसको लेकर सुरक्षा बाउंड्रीवाल निर्माण से लेकर बाहर पार्किंग के लिए शेड निर्माण और बाहरी सौंदर्य करण के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे है। गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा प्रस्तावित बजट के अनुसार करोड़ों रुपए की लागत से जहां एक तरफ लालबाग को संवारा जा रहा है।
वहीं अब सेंट्रल म्यूजियम यानी केंद्रीय संग्रहालय को भी भीतर से लेकर बाहर तक सजाने-संवारने को लेकर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण में जहां पिछले साल भीतर के हिस्से को सजाने-संवारने के साथ सालों पुरानी गैलरी में भी बदलाव किया गया था। साथ ही रंगाई-पुताई के साथ सौंदर्यकरण को लेकर अन्य काम भी किए गए थे।
वहीं अब संग्रहालय में दूसरे चरण में बाहर से लेकर भीतर तक के सौंदर्यकरण और विकास के अन्य कार्य किए जा रहे है। योजना के मुताबिक बाहरी एंट्री गेट को तोड़कर नया भव्य आकर्षक दिखने वाला डिजाइनर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जिस पर रोशनी के लिए आकर्षक दिखने वाली लाइटिंग भी लगाई जाएगी।
जिससे रात में भी एंट्री गेट चमकता हुआ नजर आएगा। इसके अलावा बाहरी हिस्से की चारों तरफ सुरक्षा बाउंड्री वॉल बनाने का काम भी इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय म्यूजियम में भीतर से लेकर बाहर तक अन्य सजाने- संवारने के साथ विकास के कई अन्य कार्य भी किए जाएंगे, जो आने वाले दिनों में दर्शकों को नजर आएंगे।
