सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वाल्मीकि समाजजन गोगानवमी पर राजबाड़ा जल्द पहुंचे

इन्दौर नगर अनुसचित जाति एवं निगम कर्मचारी कामगार संघ के महेश गौहर एवं राजपाल मेलाने ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी परदेशीपुरा के अर्जुन सिंह गौहर नगर से भगत मनोज बैंडवाल के निशान के साथ धार्मिक एवं राष्ट्रीय झांकी पर्यावरण का संदेश देते हुए निकाली जाएगी। गौहर और मेलाने ने कहा कि वाल्मीकि बस्तियों से झांकियां, निशान राजबाड़ा 8 बजे तक पहुंच जाए। राजवाडा पर विभिन्न मंचों से भगतों एवं झाँकी कलाकारों का सम्मान होगा वही कामगार संघ भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार, झाँकियों एवं सादी फूलों की छडियो को प्रदान करेंगे।

गौहर ने कहा कि इस बार झांकियों का सैलाब रहेगा जो अनंत चतुर्दशी का एहसास करा देंगे। 28 वाल्मीकि बस्तियों से निशान विद्युत छटा के साथ राजबाडा पहुंंचेंगे।