7 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना अन्य मंदिरों में होगी
पंचकुइया स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मन्दिर पर पूरे सावन माह 30 दिनों तक बिल्व पत्र अर्पण का आयोजन चलता रहा। 24 घंटे बिल्व पत्र अर्पण किए गए। प्राचीन भूतेश्वर महादेव शिवलिंग के साथ इस अनुष्ठान के लिए 7 नर्मदेश्वर शिवलिंग बनाए गए थे जो अब आसपास के सात मंदिरों में स्थापना के लिए भक्तों द्वारा चाहे गए हैं। संकल्प पूर्ति के पश्चात ये सातों शिवलिंग सम्बन्धित मंदिर निर्माणकर्ताओं को सौंप दिए जाएँगे। देश में पहली बार इंदौर में भूतेश्वर महादेव पर इस तरह का अनुष्ठान आयोजित किया गया।
