दस हजार रक्षासूत्र, 2 लाख श्रीफल समर्पित
संत की मौजूदगी में जैन समाजजन रहे मौजूद
न.प्र.)। दलाल बाग में संत सुधासागर म.सा. के सान्निध्य में रक्षाबंधन पर्व के अन्तर्गत बड़ी संख्या में जैन समाजजनो की मौजूदगी में 10 हजार रक्षा सूत्र बांधे और 2 लाख श्रीफल समर्पित किए गए। प्रत्येक परिवार के 7 सदस्यों ने 700 श्रीफल से 700 मुनियों के उपसर्ग दिवस के उपलक्ष्य में उनके प्रति कृतज्ञता स्वरूप श्रीफल से सामूहिक अर्ध्य समर्पित किया।
प्रिंसपाल टोंग्या, मनीष गोधा, नवीन गोधा, गिरीश गिन्नी, शरद पानोत, विजय दुर्रा, आशीष जैन, मुकेश गोधा, भूपेंद्र भोपाली, राहुल जैन, विवेक जैन एवं विजय जैन मौजूद थे।
