काका हाथरसी पुरस्कार समारोह एवं कवि सम्मेलन
राष्ट्रीय कलमकार मंच के तत्वावधान में काका हाथरसी पुरस्कार समारोह 2 सितम्बर को प्रीतमलाल दुआ सभागार में शाम 7 बजे से होगा। व्यंग्य कवि अशोक भाटी को सम्मान प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के बाद कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। डॉ.पंकज विरमाल, संजय श्रीमाल ने बताया कि अतिथि पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, दिलीप राजपाल, सुभाष खंडेलवाल, अर्पित चौपडा जैन, एसएन गोयल, अजय चौरडिया होंगे। डॉ.राजकुमार रंजन,रजिया बेगम जिया, मिथुन मिथिलेश डॉ.ममता सिंह काव्य पाठ करेंगे।
