सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर्व

कल शहर के लगभग हर घर में हर्षोल्लास से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। ग्रहण, भद्रा जैसे कोई भी कारण नहीं होने के कारण पूरे दिन बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन दिया। कुछ शोक वाले परिवारों में भी रक्षाबंधन पर्व अपनो को याद करते हुए मनाया गया। देर रात तक घरों के अलावा शहर के रेस्टारेंट, चोपाटी, आइस्क्रीम पार्लरों पर पारिवारिक माहौल नजर आया।