कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पर बोला हल्ला
दिया ज्ञापन, कहा चूहों और खटमल से दिलाओ यात्रियों को निजात
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन हुआ। रेलवे स्टेशन का घेराव कर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम ज्ञापन क्षेत्रीय अधिकारी हरिराम मीणा, रवि बदवर को सौंपा। इस दौरान विगत दिनों ट्रेन में हुई चूहों द्वारा नाक कुतरने की घटना के अलावा ट्रेन के कुछ डब्बों में खटमल, गंदगी और खराब चादर, कम्बल पर भी चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।
देवेन्द्रसिंह यादव, नीलेश सेन, राहुल धाकरे, विशाल चतुर्वेदी, कमलेश पाठक, दीपक मलोरिया रानू, नितिश भारद्वाज, शेख सलीम, बरकत खान, उस्मान गनी मुलतानी, अख्तर जावेद, राजू खान सहित अन्य मौजूद थे।
