विजयवर्गीय का खराब रोड पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज
बदहाल स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने विरोध प्रदर्शन किया था। यह सर्विस रोड लम्बे समय से खराब है और बारिश के दौरान कीचड़ और जल भराव की स्थिति बनती है, गड्ढे भी हो गए हैं। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा और कहा कि सब खराब सड़कें ठीक हो रही है, सबका अच्छे होने का नम्बर आ रहा है, कांग्रेसियों को खराब सड़क ही दिख
भाजपाइयों ने राखी बंधवाकर दिए उपहार
रही है, इंदौर में एक से एक अच्छी सड़कें बनी है। खराब और कीचड़ की सड़क पर क्यों बैठना, अच्छी सड़क भी है। विजयवर्गीय ने अच्छी सड़क के उदाहरण भी दिए और कहा कि जहां अच्छी सड़क है वहां लोट लगाओ, दौड़ लगाओ, जो सड़क अच्छी है वहां एंजॉय करो, क्यों जा रहे हो खराब सड़क पर।
