सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

एक बार फिर नामीबिया से हारी साउथ अप्रीका टीम

नई दिल्ली। नामीबिया ने अपनी सरजमीं पर खेली जा रही टी20 ट्राई-सीरीज के पहले रोमांचक मुकाबले में साउथ अप्रीका को हराकर अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। विंडहोक में खेले गए इस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों का स्कोर खड़ा किया और बाद में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर इस लक्ष्य का बचाव करते हुए एक यादगार जीत दर्ज की। साउथ अप्रीका की टीम ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में नामीबिया के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है।

नामीबिया की शुरुआत बेहद शानदार रही। जान प्रायलिंक और लौरें स्टीनकैंप ने पहले विकेट के लिए पावरप्ले में 57 रन और 10 ओवरों के भीतर 84 रनों की मजबूत साझेदारी की। प्रायलिंक को 13 रन के निजी स्कोर पर कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने अर्धशतक जड़ा।

हालांकि, कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन (2/17) और प्रेनेलन सुब्रायन (3/32) की स्पिन जोड़ी ने नामीबिया के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। नामीबिया ने अपने आखिरी 9 विकेट केवल 79 रनों के भीतर गंवा दिए, जिससे टीम 163 रन ही बना सकी। साउथ अप्रीका के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला दूसरे ओवर में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैच से बाहर हो गए।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अप्रीकी टीम को नामीबिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव में रखा। सीनियर गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिट के साथ-साथ 21 साल के जैक ब्रासेल और 18 साल के मैक्स हिंगो ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की। जॉर्डन हरमन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और टोनी डी जोरजी के जल्दी आउट होने से साउथ अप्रीका का स्कोर 39/3 हो गया।

एक छोर से लगातार गिरते विकेटों के बीच बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच में साउथ अप्रीका की उम्मीदों को जीवित रखा। ब्रेविस ने 50 गेंदों में शानदार 75 रन बनाए। उन्हें केवल डेब्यू कर रहे डुआन यानसेन का थोड़ा समर्थन मिला।

जिन्होंने 25 रनों की पारी खेली। जब साउथ अप्रीका को जीत के लिए अंतिम ओवरों में तेजी से रनों की दरकार थी, तब रूबेन ट्रम्पेलमैन ने ब्रेविस को आउट कर मैच नामीबिया के पक्ष में मोड़ दिया।

अंतिम ओवरों में नामीबिया की शानदार

गेंदबाजी— कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 19वें ओवर में केवल 3 रन देकर फोर्टुइन का विकेट चटकाया। इसके बाद अंतिम ओवर में जेजे स्मिट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर साउथ अप्रीका की पारी को समेट दिया और नामीबिया को एक ऐतिहासिक जीत दिला दी।

नेगी ने व्यक्त किए। क्लब सचिव देवकीनंदन सिलावट ने कहा कि साल 1922 से 1926 के बीच दादा ध्यानचंद ने विशेष रूप से सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में भाग लिया। अच्छे प्रदर्शन के बाद उनका चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए हो गया। टीम ने 18 मैच