माहेश्वरी स्कूल में रेड-डे
श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्री और नर्सरी के विद्यार्थियों के लिए रेड-डे का आयोजन किया गया। मासूम विद्यार्थी लाल रंग के कपडों में अलग-अलग स्वरूप में स्कूल पहुंचे। देवेन्द्र बाहेती, प्रतिभा कानूनगो, दिनेश कांसट, वंदना ओझा, शीतल उपाध्याय, मोनिका भभोदकर, मंजू लाठी सहित अन्य मौजूद थे।
