सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

162 लोगों की मौत, 1100 लापता

नेपाल में कल आई केदारनाथ जैसी त्रासदी में नेपाल के कई इलाके मटियामेट हो गए। भूकंप के झटकों के बाद जो सैलाब आया उससे भारी तबाही हुई। हर तरफ तबाही और मौत का मंजर दिखाई दे रहा है। घर, होटल, हाइड्रो प्रोजेक्ट और कई पुल सैलाब में बह गए।

हर तरफ सैलाब का कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है। अब तक इस तबाही से 162 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें 33 शव 150 किमी दूर मिले। 133 भारतीय सहित 1100 लोग लापता हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला। लापता लोगोंं में 61 सुरक्षाकर्मी और 384 पर्यटक बताए जा रहे हैं।

चीनी मीडिया के मुताबिक तिब्बत में भी 558 लोग लापता हुए हैं। नेपाल पर आई इस मुसीबत में भारत ने एयरक्राफ्ट भेजकर सबसे पहले मदद पहुंचाई है। नेपाल में

टैग