सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस ने आज एक साथ 24 जगह गोला विरोध का मोर्चा

कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद आज शहर कांग्रेस ने अपने 24 ब्लाक में 24 जगहों पर एक साथ महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरह से कांग्रेसियों ने विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे के निर्देश पर आज कांग्रेसियों पर विरोध प्रदर्शन का उत्साह दिखाई दिया। संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि महूनाका पर बैनर-पोस्टर शकर और अन्य महंगाई के लगाए गए और यहां सिगड़ी जलाकर चाय बनाई गई।

यहां पोस्टर पर फीकी चाय 20 रु. की और मीठी चाय 40 रु. की लिखा गया और 10 रु. की चाय को काटा गया। कांग्रेसियों ने पोस्टर पर गडकरी की चाय को भी लिखा और इसके माध्यम से विरोध जताया गया। महंगाई को डायन भी कांग्रेसियों ने बताया।

छावनी के टूटे रोड पर भी कांग्रेसियों ने शकर तौली और लोगों को बताया कि 100 रु. में मुट्ठी भर शकर आने लगी है। शहर की साढ़े 5 विधानसभाओं के 85 वार्डों के अन्तर्गत लगने वाले ब्लॉकों में विधानसभा प्रभारी से लेकर शहर कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडलम पदाधिकारी और प्रभारी भी पहुंचे। कांग्रेस ने मुख्य मुद्दा महंगाई का सलवाड़िया, रफीक खान, अनवर दस्तक, सादिक खान, मजहरहुसैन सेठजीवाला, अमजद खान, सुनील यादव, कमलेश पाठक, जैनेश झांझरी, राहुल धाकरे, मुकेश ठाकुर, अंकित दुबे, मिथुन यादव, श्याम यादव, आनन्द कासलीवाल, अभय वर्मा, सुनील यादव, अनुरोध जैन, किरण जिरेती, दीपक मलोरिया रानू, धर्मेन्द्र गेंदर, इम्तियाज बेलिम, राजेश जोशी, हिमांशु यादव, जीतू शिंदेल, स्वप्निल कामले, आफताब खान, प्रकाश महावर कोली, प्रमोद द्विवेदी, प्रकाश पटेल, राहुल निहोरे, हर्ष जैन, शेख शाकिर, संतोष यादव, योगेन्द्र मोर्य, सुवेग राठी, विकास जोशी, विक्रमसिंह सचान, संतोषसिंह गौतम, जतिन थोरात, बलवंत टटवाड़े, अवधेश गर्ग, मधुसूदन भलिका, विजेन्द्रसिंह चौहान, घनश्याम जोशी, नासिर खान, संजय अरोरा, पंकज जैन, अब्दुल वहाब नागोरी, रोहित जोशी, सुनील गोधा सहित अन्य मौजूद थे।

शकर भी लोन पर मिलेगी

कांग्रेस का चुनाव चिह्न बैल जोड़ी था, जब जनसंघ के समय जनसंघी लोग नारा लगाते थे कि कांग्रेस के भूखे बैल खा गए शकर पी गए तेल... और आज भाजपा सरकार है और कांग्रेसी नारे लगा रहे हैं कि भाजपा का महंगा खेल... खा गए शकर पी गए तेल। कांग्रेसियों ने आज राजवाड़ा सहित अन्य जगह लिखा कि अब शकर भी लोन पर मिलेगी।