सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

किंडर बड्स स्कूल में मनाया उत्सव

किंडर बड्स स्कूल में संस्कार एवं उल्लास के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। पर्यावरण और जल बचाने का संदेश देते हुए पेड़ों को राखी बांधी गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधने के साथ अपने अध्यापकों को भी राखी बांधी। निदेशक डॉ. धीरज हसीजा, प्राचार्य डॉ. दीपिका हसीजा एवं समस्त शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।