सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महिलाओं के लिए निःशुल्क सफर शुरू

रक्षाबंधन के लिए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की प्रमुख इंटरसिटी मांगों पर संचालित होने वाली चार्टर्ड बसों में 48 घंटे तक महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा शुरू हुई। आज महिलाओं ने भाई को राखी बांधने जाने के लिए बिना किराया दिए सफर किया। उल्लेखनीय है कि एक ओर जहां निजी बस संचालकों ने दो गुना किराया कर दिया है। दूसरी ओर चार्टर्ड बस महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात दे रहा है। ऐसे में बस में सफर कर रही मातृशक्तियों ने आज निःशुल्क की खुशी जाहिर की।

होने की कामना करेगी। आज से ही मिठाइयों की दुकानों पर कतार, भीड़ नजर आ रही है। शहर की नामी मिठाई दुकानों पर वैसे तो प्री-बुकिंग हो चुकी है, लेकिन कल रात से ही खरीददारों की कतार दिखने लगी थी। आज सुबह से भी मिठाई दुकानों पर भीड़ है। छोटी से छोटी दुकानों को सजाया गया है। रक्षाबंधन पर कल भद्रा नहीं रहेगा। ऐसे में दिन भर राखी बांधने का काम होगा।