एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
मुख्य स्रोत, सप्लायर और इसमें शामिल अन्य गिरोह के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूर्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी आयुष नागर निवासी कोतवाली, जिला उज्जैन को रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने आयुष के कब्जे से 53.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 5,40,000 रुपये है, और एक सिल्वर रंग की एक्सेस 125 स्कूटर जब्त की थी। कुल 5.80 लाख रुपये के मशरूका की जब्ती के बाद जब पुलिस ने आयुष से कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरे काले कारोबार में पीयूष चवंड नामक युवक की संलिप्तता का खुलासा हुआ था, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर की विशेष टीम लगातार आरोपी की पतारसी में जुटी हुई थी। बीती रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी पीयूष चवंड निवासी मक्सी रोड, उज्जैन को धर दबोचा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 10वीं तक पढ़ा-लिखा है और एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है।
