आर्मी स्कीम के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी
पंजाब के आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बड़गोंदा थाना क्षेत्र में सेना की विशेष स्कीम का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से पीड़िता के पति के फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लाखों रुपये का पर्सनल लोन स्वीकृत करा लिया। इसके बाद सब्सिडी प्रोसेस के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक की राशि अपने और अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर करवा ली।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादिया पूनम देवी ने बड़गोंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सागर पिता सुरेश गुलेरिया निवासी जालंधर, पंजाब ने उनके पति उमेश कुमार कौल को भारतीय स्टेट बैंक से आर्मी की ए.जी.एम. स्कीम का लोन पास कराने का झांसा दिया था। इसके बाद आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक की संबंधित शाखा के अधिकारियों
क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए गए तस्कर को एमडी ड्रग्स की डिलीवरी और नेटवर्क संचालन में सहयोग करता था। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से ड्रग्स के और कर्मचारियों से मिलीभगत की।
आरोपी सागर ने पीड़िता के पति के फर्जी हस्ताक्षर तैयार किए और उनके मूल दस्तावेजों का अनाधिकृत व फर्जी तरीके से इस्तेमाल करते हुए पर्सनल लोन स्वीकृत करवा लिया। लोन राशि जारी होने के बाद आरोपी ने सब्सिडी प्रोसेसिंग फीस का बहाना बनाया और कुल 12 लाख 7 हजार 497 रुपये की बड़ी रकम छलपूर्वक स्वयं तथा अपने अन्य साथियों के बैंक खातों में प्राप्त कर ली। जब पीड़ितों को अपने साथ हुई इस बड़ी जालसाजी का पता चला, तो उन्होंने बड़गोंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बड़गोंदा थाना पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी सागर गुलेरिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर वित्तीय दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
