गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों का हुआ सत्कार
इंदौर। सेंट थॉमस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, चेन्नई में 16 अगस्त को आयोजित ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम रोशन करने वाले वॉरियर जर्नी डोजो, इंदौर के खिलाड़ियों का इंदौर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में एक साथ सर्वाधिक कराते चॉप प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में वॉरियर जर्नी डोजो, इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह जी ने सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स का सम्मान करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
से 8 बजे तक लिया जाएगा। सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
