शालेय वुशू में रिना, भूमि, भाग्यलक्ष्मी प्रथम रही
इंदौर। शालेय खेल विभाग द्वारा आयोजित वुशु शालेय खेल संभाग स्तरीय स्पर्धा का आयोजन स्थानीय संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल भवानी नगर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक अविनाश राठौर, सहसंयोजक अनिल वाक्तेये, म.प्र.ताइक्वांडो उपाध्यक्ष यशवंत मेवाड़ा के आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जबलपुर में होगी। चयनित खिलाड़ी अनाहिता सिलावट, रिना जाट, भूमि बोरासी, भाग्यलक्ष्मी सिलावट, यशवर्धन सिंह बघेल, सूरज सिंह, शिवम पटेल, राहुल, रुद्रा राठौर।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अशोक राठौड़, विद्या दुबे, सोनू जाटव, आदित्य रनके थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कोच विद्या दुबे ने किया आभार खुशबू ने माना।
