वार्ड 63 की पॉश कालोनी में दिखने लगी आदर्श बगीचे की झलक
विधानसभा 3 के वार्ड क्रमांक 63 से जुड़ी पॉश कॉलोनी स्नेह नगर में पार्षद कार्यालय के पीछे क्षेत्र का पहला आदर्श बगीचा नए कलेवर और एकदम नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। जिसकी झलक भी अब दिखने लगी है। जिसके तहत नगर निगम द्वारा लगभग 50 लाख से ज्यादा की लागत से यूरोपियन तकनीक के द्वारा एक आधुनिक आदर्श बगीचे का नवनिर्माण किया जा रहा है।
क्षेत्रीय पार्षद मृदुल अग्रवाल ने बताया यहां जोन क्रमांक 18 एकमात्र आदर्श बगीचे में आसपास के रहवासियों के लिए यूरोपियन टेक्नोलॉजी के तहत एक आदर्श बगीचे का निर्माण किया जा रहा है जिसमें आसपास के रहवासियों के लिए सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए आधुनिक मंच बनाया जा रहा है उसके अलावा इस बगीचे में हरियाली खूबसूरती और सौंदर्यकरण के लिए एक से बढ़कर एक डेकोरेटिव पेड़- पौधे लगाए जाएंगे। वहीं रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी।
साथ ही सजाने-संवारने के तहत और भी कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा यहां बगीचे के आसपास के बड़े हिस्से में चारों ओर एक्यूप्रेशर वाले नवीन
नजर नहीं आएगा। यही नहीं चौराहे के आसपास के व्यापारियों और रहवासियों के घरों में भी कहीं भी बारिश का पानी नहीं घुसेगा। जिसको लेकर डिजाइनर ब्लॉक लगाकर आकर्षक पाथवें का निर्माण भी किया जा रहा है।
रहवासी परिवारों की मांग पर महापौर से करवाएंगे योगा शेड का
निर्माण-क्षेत्रीय पार्षद मृदुल अग्रवाल का कहना है कि हमारा प्रयास है कि यहां सुबह-शाम घूमने आने वाले आसपास के सैकड़ों रहवासी परिवारों की सुविधा के लिए महापौर पुष्य मित्र भार्गव से इस आदर्श बगीचे में योगा शेड का निर्माण भी करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए महापौर से चर्चा कर जल्द उनका दौरा भी करवाएंगे ताकि क्षेत्र के हजारों रहवासियों को अपने घर के नजदीक एक आधुनिक योगा शेड की सौगात भी मिल जाए।
विधायक और निगम सहयोग से लगवाएंगे आधुनिक बेंचें और
कुर्सियां- यही नहीं इसके अलावा इस बगीचे को सही मायने में आदर्श और आधुनिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के प्रयासों से रहवासियों की मांग पर यहां शानदार बैठक व्यवस्था के लिए आधुनिक बेंचे एवं कुर्सियां लगाने की भी प्लानिंग है। इसके अलावा रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में विधानसभा दो के सुखलिया क्षेत्र में यूरोपियन टेक्नोलॉजी से तैयार किए गए शहर के पहले आदर्श बगीचे की तर्ज पर अब वार्ड 63 में पार्षद कार्यलय के ठीक पीछे स्थित पुराने बगीचे में जल्द क्षेत्र के रहवासियों को आने वाले दिनों में आधुनिक सुविधाओं और जबरदस्त हरियाली और खूबसूरती के साथ एक आधुनिक आदर्श बगीचे की सौगात मिलने वाली है। जिसको लेकर इन दिनों तेजी के साथ काम किया जा रहा है।
