सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर में जाते-जाते बरसा सावन अलसुबह तड़ातड़ पानी

काशी में सभी 84 घाट डूबे, 5000 दुकानें बंद, अस्पताल में भी घुसा पानी

वाराणसी के अस्पताल में भरा पानी....

इंदौर में जुलाई के पहले हफ्ते में झमाझम पानी गिरा था, उसके बाद से अब तक सूखे जैसे हालात हैं। पूरा सावन लगभग सूखा निकल गया। अब सावन के समापन से पहले कल आधी रात को इंदौर में तड़ातड़ पानी गिरा जो सुबह तड़के तक गिरता रहा। करीब 1 इंच बारिश हुई।

मुरैना, सतना, नागौद, विदिशा सहित कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। मध्यप्रदेश में अभी तक 68 प्रतिशत बारिश हुई है। उधर उत्तरप्रदेश काशी के सभी 84 घाट डूब गए, जिसके कारण 5000 दुकानें बंद करना पड़ी। यहां अस्पताल में भी घुटनों तक पानी भर गया।

बिहार के बेगूसराय में गंगा उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।