सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आई.पी.एस. एकेडमी में प्रशिक्षण कार्यक्रम

आई.पी.एस. एकेडमी, इंस्टीट्याूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड रिसर्च में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (ए.आई.यू.), नई दिल्ली के सहयोग से 18 से 22 अगस्त तक पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘आउटकम बेस्ड एजुकेशन इम्प्लीमेंटेशन थू एल.एम.एस. एंड डिजिटल लर्निंग’ रहा। कार्यक्रम में देश-विदेश के विश्वविद्यालयों, प्रबंधन संस्थानों और हार्वर्ड से जुड़े विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया।