भादौ अमावस्या पर आयोजित प्रभातफेरी की तैयारियां
न.प्र.)। श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार की मेजबानी में भादवी अमावस्या के उपलक्ष्य में गुरुवार 10 सितम्बर को सुबह 7 बजे से स्नेह नगर स्थित हनुमान मंदिर, वृंदावन गार्डन से अग्रवाल नगर स्थित राणीसती दादी मंदिर तक निकलने वाली भव्य प्रभातफेरी की तैयारियों पर विचार मंथन के उद्देश्य से आयोजन से जुड़े सभी 45 प्रमुख महिला संगठनों की बैठक का आयोजन होटल अप्सरा पर आज बुधवार 26 अगस्त को दोपहर 4 बजे से रखा गया है। उक्त जानकारी संगीता-अरविन्द बागडी ने दी।
