चन्द्रमौलेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक और महाआरती आज
जय हिंद मित्र मंडल द्वारा काछी मोहल्ला बाबा श्री चन्द्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में आज शाम बाबा श्री चंद्रमौलेश्वर की पूजा-अर्चना, महारुद्राभिषेक, महाआरती एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी शुभम दोलिया, प्रमोद दोलिया ने दी।
