सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बड़े भैया की स्मृति में अवार्ड, अन्य सेवा कार्य भी किए गए

की चतुर्थ पुण्यतिथि पर परशुराम अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। दिनेश शर्मा को सम्मानित किया गया। परशुराम सेना के अनूप शुक्ला ने बताया कि बड़े भैया को श्रद्धांजलि अर्पण करने के साथ ही सम्मान का आयोजन किया, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव, सत्यनारायण सत्तन, संजय शुक्ला, जितेन्द्र त्रिपाठी, भूरेलाल व्यास, हृदयेश दीक्षित सहित अन्य बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहे।

वहीं कॉलेज परिसर में कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। वहीं बड़े भैया विष्णुप्रसाद शुक्ला की पुण्यतिथि पर ‘एक्मे प्रसादम’ निःशुल्क टिफिन सेवा का शुभारंभ किया गया। वहीं करीब 20 स्थानों पर भोजन वितरण सहित अन्य सेवाकार्य किया गया।