सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रेलवे में खराब व्यवस्था पर कांग्रेस ने लिखा महाप्रबंधक को पत्र लॉन्ड्री संचालन, यात्रियों की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल

शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री प्रभारी एवं रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े संजय बाकलीवाल ने पश्चिमी रेलवे महाप्रबंधक मुंबई को पत्र लिखा। मुख्य विषय इंदौर कोचिंग डिपो एवं लॉन्ड्री संचालन में कथित अनियमितताओं, लचर सफाई व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा में लापरवाही के संबंध में उच्च स्तरीय जाँच कराने का पत्र में लिखा गया। अलग-अलग ट्रेन में यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं।

इंदौर पश्चिम रेलवे का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रेनों के कोचिंग डिपो, वाशिंग पिट, ऑन-बोर्ड सफाई तथा लिनन/लॉन्ड्री व्यवस्था का निर्धारित मानकों के अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। सफाई में लापरवाही, सफाई में शिकायतें, ट्रेनों में चूहे और काकरोच की लगातार शिकायत, गंदगी, बदबू, गंदे बेडशीट, तकिया, कम्बल में भी शिकायतें आ रही है, जो ठेका दिया गया है उनके कार्यों की प्रभावी निगरानी नहीं हो रही है।

इन सबकी मॉनिटरिंग भी की जाए और जांच भी की जाए। अवध एक्सप्रेस में सफाई की लगातार शिकायतें है। इंदौर कोचिंग डिपो, वाशिंग पिट एवं लॉन्ड्री व्यवस्था की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए। दोषी होने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कम्पनी पर कार्रवाई की जाए, जुर्माना भी लगाया जाए और उन्हें ब्लेक लिस्ट भी किया जाए।

सफाई और लॉन्ड्री का औचक निरीक्षण किया जाए, चूहों और काकरोच के लिए ठीक व्यवस्था की जाए। बेटशीट, कम्बल अच्छे मिले इसके लिए व्यवस्था की जाए।

बाकलीवाल ने पत्र में लिखा कि इस पूरी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और तत्त्काल कार्रवाई की जाए।