ध्यानचंद जयंती पर होगा खेल सम्मान समारोह
इंदौर। राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा शहर के खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों और उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस रीगल चौराहा पर होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल एवं मदन परमालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष समारोह में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 चुनिंदा खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
