सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बारिश के लिए टोटका...जिंदा शख्स की सजी अर्थी

न.प्र.)। महू के समीप गवली पलासिया गांव में बारिश के लिए ग्रामीणों ने अनोखी परम्परा निभाई। बारिश के लिए कई लोग अलग-अलग टोटके करते है। महू के ग्रामीणों ने जिंदा व्यक्ति को अर्थी पर लिटाया और फिर उसकी प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। प्रतीकात्मक शवयात्रा में ग्रामीण शामिल हुए और इंद्रदेव से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि शहर में औसतन से कम बारिश हुई है। ऐसे में आसपास के किसानों पर चिंता के बादल मंडरा रहे है। कम बारिश का असर खेती पर होरहाहै।

सालों पुरानी परंपरा निभाने का दावा—गांव के

लोगों के अनुसार यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। जब बारिश में देरी होती है और किसानों की चिंता बढ़ती है, तब ग्रामीण मिलकर इस तरह का आयोजन करते हैं। हालांकि, बारिश और इस तरह के टोटके के बीच वैज्ञानिक संबंध साबित नहीं है। यह पूरी तरह स्थानीय मान्यता और आस्था से जुड़ा मामला है। जिंदा शव यात्रा भी इसी स्थानीय परंपरा का हिस्सा बताई जा रही है।

ढोल की थाप के साथ गांव में घूमी यात्रा- इस

अनोखी यात्रा के दौरान ग्रामीण ढोल बजाते हुए आगे बढ़े। अर्थी पर जिंदा व्यक्ति को लिटाकर उसे गांव की अलग- अलग गलियों से ले जाया गया। ग्रामीणों ने इस दौरान अच्छी बारिश की कामना की। जिंदा शव यात्रा का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।