सालासर बालाजी का मना स्थापना दिवस
सालासर बालाजी राजस्थान का श्रावण मास सुदी नवमी को स्थापना दिवस मनाया जाता है। शहर के हाईलिंक रेसीडेंसी छोटा बांगड़दा स्थित सालासर बालाजी धाम पर भी स्थापना दिवस पर उत्सव मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी महेंद्र पाराशर (बंटू गुरु) ने बताया की बालाजी का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया एवं महाआरती की गई।
इस दौरान कीर्तन किए गए। प्रसादी का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर मुकेश गर्ग, रवि पाराशर, सुदर्शन मेहता, रमेश आगार, अनुज आगार, प्रदीप शर्मा, पंकज पंवार, दिव्यांश गर्ग, गोपाल पंजवानी, मोहित जिंदल, सुमित गर्ग, राकेश पाराशर, सोनू लड्ढा सहित अन्य मौजूद थे।
