सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

चालिहा महोत्सव के अंतिम शुक्रवार को आस्था की दरकार

भगवान झूलेलालजी की आराधना में सिंधी समाजजन देश-प्रदेश के साथ इंदौर में भी चालिहा महोत्सव मना रहे हैं, इस महोत्सव में शुक्रवार का अपना महत्व है और कल अंतिम शुक्रवार को सभी जगह चालिहा महोत्सव में विशेष पूजा-अर्चना आराधना, आरती की गई, प्रसाद का वितरण भी हुआ।

झूलेलाल मंदिर छत्रीबाग के अलावा क्रांतिकृपलानी नगर मंदिर में भी पूजा- आराधना, आरती, छप्पन भोग आयोजन किया गया। राजेन्द्र सचदेव, राधास्वामी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।