श्रावणी उपाक्रम को लेकर बैठक
ब्राह्मण समाज संगठन, मूसाखेड़ी द्वारा श्रावण मास की पूर्णिमा पर श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम नर्मदा शिप्रा संगम स्थल पर 28 अगस्त को प्रातः 8 बजे किया जा रहा है। पंडित द्वारका प्रसाद पाठक ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म में दसविधि स्नान, यज्ञोपवीत धारण, तर्पण, सप्त त्रषि पूजन, हवन एवं ब्राह्मणों को भोजन प्रसादी सम्पन्न करवाई जाएगी। गुरुवार शाम आयोजन की अंतिम तैयारियों को लेकर संगठन बैठक संपन्न हुई।
बैठक में द्वारकाप्रसाद पाठक, विनोद शास्त्राी, जानकी प्रपन्नाचार्य, ब्रजकिशोर शर्मा, मनोज पांडे, जसराज शर्मा, विनोद शास्त्राी, पुष्पेन्द्र रिछारिया, अंकित पाठक मौजूद थे।
