सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

9.70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार शासकीय पशु चिकित्सालय के पास घेराबंदी कर पकड़ा

नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की है।

एमजी रोड पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शासकीय पशु चिकित्सालय पत्थर गोदाम रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख रफीक निवासी जूना रिसाला, थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह खुद भी एमडी ड्रग्स के नशे का आदी है।

अपनी नशे की लत को पूरा करने और जल्दी व आसानी से पैसे कमाकर अमीर बनने की नीयत से वह ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त हो गया। एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी शेख रफीक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स के मुख्य स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।