महिला बंदी बहनों ने बनाई राखी
भाइयों के हाथ पर रक्षाबंधन पर बांधा जाएगा रक्षा कवच
इन्दौर
मेमोरियल शिक्षण समिति द्वारा लगातार 28 (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। मनु वर्षों से जेल में बंदी बहनों से भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी बनवाई जाती है। यह क्रम 29वें वर्ष में भी जारी रहा। समिति की पदाधिकारी बहनें राखी बनवाने का सामान जुटाती और बंदिनी के भाई का नम्बर लेकर उन्हें रक्षाबंधन पर जेल आने का निमंत्रण भी देती है।
भाई अगर दूर है तो रक्षाबंधन के लिए राखी पोस्ट की जा रही है। जेल में सुन्दरकांड और हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। संस्था की पदाधिकारी और जेल महिला पदाधिकारी की भूमिका भी इस कार्य के लिए महत्वपूर्ण रहती है।
