सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मिल में झांकी के लिए गाड़ी का पूजन

राजकुमार मिल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों की तैयारी शुरू कर दी है। झांकी में जो गाडियां लगती है उनका पूजन भी किया गया। मदन परमालिया, लक्ष्मीनारायण पाठक, अजयसिंह ठाकुर, दिलीप माथुर, नाथूलाल शर्मा, प्रवीण हरगांवकर, विनय हरगांवकर, हितेष हरगांवकर, गणेश वर्मा, अमृत कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। मिल की झांकी का यह 90वां वर्ष है।