सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

प्लास्टिक लाकर 252 लोग ले गए पौधे

आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा पाओ अभियान के अंतर्गत निगम को कुछ प्रारंभिक सफलता मिलना शुरू हुई है। निगम के पास अभी तक 105.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र हुआ है। महत्वपूर्ण बात यह है कि 252 लोग प्लास्टिक लेकर पहुंचे और इन 252 लोगों को 252 पौधे दिए गए।

प्रारंभिक सफलता के बाद लोगों में जागरूकता बढ़े इसके लिए निगम ने प्रयास और तेजी से शुरू किए हैं। इसके पीछे मंशा यही है कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा ‘ आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ ’ अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। जो 252 पोधे दिए गए हैं वे अलग अलग प्रजाति के हैं। यह 252 लोग अलग अलग झोनों पर पहुंचे हैं।