सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा महिला मोर्चा में संभागीय प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वीकृति के बाद प्रदेश की सभी संभाग और मुख्यालय में प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों में इंदौर संभाग के लिए वंदना मांडरे को नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं उज्जैन संभाग में चारूलता यादव भी जिम्मेदारी संभालेंगी।