सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

गया और प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। प्रभारी महेंद्र जोशी अलग अलग सत्रों में यह प्रशिक्षण विधानसभा प्रभारी, प्रदेश एवं शहर पदाधिकारी, ब्लॉक मंडलम पदाधिकारी और इंदौर में रहनेवाले प्रदेश की विधानसभाओं के प्रभारियों, प्रवक्ताओं का भी प्रशिक्षण शुरू हुआ। अलग अलग सत्रों में यह प्रशिक्षण होगा।

दोपहर को भोजन, शाम को हाईटी, रात को फिर भोजन के बाद रात 9 से 10 सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और उसके बाद कांग्रेस के प्रशिक्षणार्थियों का विश्राम भी यहीं होगा। कल सुबह से फिर नाश्ते बाद सत्र शुरू होगा जो शाम तक चलेगा। कल दोपहर में खाना और हाईटी भी होगी।

कुल मिलाकर कांग्रेसियों को 36 घंटे प्रशिक्षण लेने के लिए होटल में ही रुकना है। कार्यक्रम में चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, संजय बाकलीवाल, डॉ. दौलत पटेल, महेंद्र जोशी के अलावा प्रभारी भी मौजूद हैं।