मच्छर जनित रोगों से जागरूकता के लिए प्रदर्शनी
इंदौर। जिला मलेरिया विभाग ने जिला चिकित्सालय परिसर में मच्छर जनित रोगों से जागरूकता के लिए प्रदर्शनी लगाई। अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा दुबे ने बताया मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मेरिया, चिकुनगुनिया आदि से आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से ओपीडी परिसर में जागरूकता संबंधी पोस्टर, बैनर आदि गाए गए हैं। साथ ही हैंड बिल्स भी वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान डॉ. रश्मि शर्मा दुबे, डॉ. रूबी खान डॉ. भूपेंद्रसिंह शेखावत, सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।
