मुख्यमंत्री ने किया दो इकाइयों का शुभारम्भ
850 कऱोड़ के निवेश के बाद युवाओं के लिए रोजगार अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल धार जिले के पीथमपुर में 850 करोड़ रुपये निवेश की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई औद्योगिक इकाइयों से पीथमपुर ही नहीं आसपास क्षेत्रों के सैकडों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से प्रारंभ हुई नई औद्योगिक इकाइयां विकास और समृद्धि की नई धारा को आगे बढ़ाएंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 850 करोड़ रुपये निवेश की प्रताप ग्रुप की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों कॉर्सिस इंडस्ट्रीज एवं वोल्टर्स टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया। इन इकाइयों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक नीना वर्मा, देवेन्द्रसिंह शेखावत, मानकुंवर, डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत, मोहन शेखावत, प्रपन्ना भी मौजूद थे।
