सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बाहर से आई कांग्रेस नेत्री का कराया दौरा

बैरवा समाज से जुड़ी कांग्रेस नेत्री किरण अहिरवार टीकमगढ़ से इंदौर आई तो उनका स्वागत भी हुआ और उन्हें श्रम शिविर भी ले जाया गया। वहीं स्वदेशी मिल की झांकियों के निर्माण की शुरुआत भी दिखाई। उनके साथ कांग्रेस नेता नवीन साहू, श्रीपद यादव, रामकिशोर अहिरवार भी आए तो उनका भी स्वागत किया गया।

कांग्रेस नेता राहुल निहोरे के अलावा आनंद मरमट, मीना श्रीवास्तव, प्रहलाद वर्मा और ललित शर्मा सहित कई अन्य भी मौजूद रहे। श्रम शिविर में स्वागत श्यामसुंदर यादव ने किया। मिल अवलोकन के दौरान कन्हैयालाल मरमट, चंपालाल वर्मा एवं गेंदालाल ने मेहमानों का स्वागत कर झांकी निर्माण की जानकारी दी।