आईआईटी के दो छात्रों से लाखों रुपये की साइबर ठगी
सिमरोल थाना क्षेत्र में आईआईटी कैंपस के दो छात्र- छात्राओं के साथ साइबर ठगी के बड़े मामले सामने आए हैं। जालसाजों ने कस्टम अधिकारी बनकर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर छात्रा से 2.82 लाख रुपये और ई-कॉमर्स वॉलेट का झांसा देकर एक अन्य छात्र से 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से जिला बौद्ध ओडिशा की रहने वाली और सिमरोल आईआईटी कैंपस निवासी छात्रा संगीता बीसी के पास अनजान नंबर से कॉल आया। जालसाजों ने पहले व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध लिंक भेजी और फिर खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। आरोपी ने डराया कि उनके नाम से एक इंटरनेशनल पार्सल आया है, जिसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्याूटी भरनी होगी। केस दर्ज होने और भारी पेनल्टी के डर से घबराई छात्रा ने ठगों के बताए खातों में 2 लाख 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
