डम्पर ने मारी कार को टक्कर
सड़क किनारे खड़ी थी कार, सड़क निर्माण में लगा था डम्पर
इंदौर। गौतमपुरा थाना क्षेत्र के गौतमपुरा में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान एक कार सड़क किनारे खड़ी थी, जिसे सड़क निर्माण कार्य में लगे डम्पर ने टक्कर मार दी। बताया गया कि घटना डम्पर के रिवर्स लेने के दौरान घटी। लोगों ने डम्पर चालक के खिलाफ शिकायत की और कहा कि पुलिस गौतमपुरा उसकी मेडिकल जांच कराए।
