सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

उज्ज्वल सोलंकी बने भाजयुमो धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष

धार नगर भाजपा अध्यक्ष पद पर पेंच फंसा

धार (नितिन राठौर)।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक बदलाव के तहत उज्ज्वल सोलंकी को धार ग्रामीण का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, लंबे समय से चल रही खींचतान और वरिष्ठ नेताओं के मंथन के बाद आखिरकार ग्रामीण क्षेत्र की कमान सोलंकी को सौंप दी गई है,इस घोषणा के बाद जहां ग्रामीण कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है, वहीं धार नगर (शहर) जिलाध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है और वहां नाम तय करने में पेंच फंस गया है, वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान के चलते धार नगर भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई है, वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी धार ग्रामीण जिले के अंतर्गत धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और लंबे समय से युवा राजनीति में सक्रिय रहे है,पूर्व में संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,पार्टी सूत्रों के अनुसार, सामूहिक नेतृत्व के तय फॉर्मूले और सांगठनिक सक्रियता के कड़े पैमानों पर खरा उतरने के बाद ही उनके नाम पर मुहर लगाई गई है,ग्रामीण क्षेत्र की घोषणा होने के बाद अब सभी की नजरें धार नगर (शहरी क्षेत्र) पर टिक गई हैं, धार नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त और स्थानीय गुटीय समीकरणों के चलते संगठन अभी तक किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बना सका है, वरिष्ठ नेताओं की पसंद और आपसी खींचतान के कारण नगर अध्यक्ष की घोषणा को फिलहाल टाल दिया गया है, उज्ज्वल सोलंकी की नियुक्ति की खबर मिलते ही धार ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है, स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोलंकी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी...