सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जन्माष्टमी पर यादव समाजजन रहेंगे जुलूस में मौजूद तैयारियां जारी

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी 4 सितम्बर को यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति के तत्वावधान में सुबह 10 बजे बड़ा गणपति चौराहे से श्रम शिविर, जेल रोड तक परम्परागत शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा से 25 से अधिक संगठन जुडे है। यादव समाज परिवार सहित भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ जुलूस में शामिल होंगे।

इसके लिए न्यौता भी दिया जा रहा है। जुलूस में मथुरा-वृंदावन के लोक कलाकार भी शामिल होंगे तथा अनेक संगठन राधा कृष्ण पर केन्द्रित रंगारंग झांकियां भी बनाएँगे। इसकी व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपू यादव ने बताया कि आयोजन को लेकर लगातार बैठक का दौर चल रहा है।

महिला संगठन की मातृशक्तियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। बैठक में दीपू यादव, मुन्नालाल यादव, रमेश उस्ताद, श्याम सुंदर यादव, रामसमुझ यादव, देवेन्द्र सिंह यादव, अनिल यादव, राजेंद्र कुमार यादव, चैनसिंह यादव, प्रवेश यादव, पिंटू यादव, नीरज यादव, कविता यादव, सुषमा यादव, अंजना यादव, चंद्रकांता यादव, ममता यादव. सुभाष यादव, राजेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद थे। इस शोभायात्रा की शुरुआत 24 वर्ष पहले पूर्व विधायक रामलाल यादव भल्लू ने की थी।