सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भगवान पारसनाथ को अर्पण किए 300 किलो के लाड़ू श्रद्धालु भी पहुंचे थे दलालबाग अलग-अलग लाड़ू लेकर

दलाल बाग में राष्ट्र संत मुनि सुधा सागर महाराज के सुबह प्रवचन चल रहे हैं। आज प्रवचन के बाद 300 किलो निर्वाण लाड़ू भगवान को अर्पण किए गए हैं। प्रवचन में इतना रस था कि समय में देरी हो गई और लाड़ू चढ़ाने में भी आज देरी हुई। जैन श्रद्धालु बड़ी संख्या में संत के प्रवचन और लाड़ू अर्पम में मौजूद रहे। आज श्रद्धालु घर से भी निर्वाण लाड़ू अर्पित करने के लिए लाए थे।