सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मंत्री विजयवर्गीय ने भी लगाए सांवरिया सेठ के जयकारे

अलग क्षेत्र में निकाली जा रही है। बिजासन रोड के 60 फीट रोड पर सांवरिया सेठ की प्रभातफेरी निकाली गई। जिम्मेदारी मोहन पहलवान बामनिया और गणेश खिचड़ीवालों के पास थी। इस आयोजन के लिए बड़े पोस्टर भी छपवाए गए थे और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया था।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मनोज पटेल, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा पहुंचे, भूमिपूजन किया गया। शिव मंदिर स्मृति नगर से इस पानी की टंकी की खुशी में सैकड़ों मातृशक्तियों ने कलश यात्रा निकाली, जो छोटा बांगड़दा गरबा मैदान तक पहुंची। इस कलश यात्रा के बाद ही टंकी का भूमिपूजन किया गया।

विजयवर्गीय ने इस प्रभातफेरी में शिरकत की और सांवरिया सेठ के जयकारे भी लगाए। घनश्याम जोशी, धर्मेन्द्र उपाध्याय, आलु जोशी, बंटी यादव पहलवान, जतिन आर्य, टोनी बरकिया, जगदीश यादव पहलवान,अंकित पहलवान, बबलू यादव, बालकिशन ओझा, राजू जोशी, पंकज व्यास सहित अन्य शामिल थे।