सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

धनंजय और दिनुशा विकेट पर टिके, भारत की बढ़ रही टेंशन

गाले। भारत और श्रीलंका बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवां और निर्णायक दिन है। फिलहाल, श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डिसिल्वा (54) और सोनल दिनुशा (43) बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

दिन के शुरुआती सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी खेलते हुए रन बटोरे। भारतीय गेंदबाज दोनों ही बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। समाचार लिखे जाने तक लंका टीम ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 130 रन बना लिए थे।

दूसरी ओर शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत हासिल करने की फिराक में है। भारत ने 372 रन का बड़ा टारगेट देने के बाद मेजबान श्रीलंका पर शिकंजा कस रखा है। मंगलवार को स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर में 84/4 था। दिनुशा ने पहली पारी में शतक जमाया था।

श्रीलंका लक्ष्य से 288 रन दूर है जबकि भारत को जीत के लिए छह विकेट की दरकार है। श्रीलंका को जो 372 रन का लक्ष्य मिला है, वो गॉल स्टेडियम में टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पाकिस्तान ने हासिल किया है।

पाकिस्तान ने 2022 में 342 रन चेज किए थे। श्रीलंका में सफलतापूर्वक सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड मेजबान टीम के ही नाम है। श्रीलंका ने साल 2017 में श्रीलंका में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 388 रन का लक्ष्य हासिल किया था। साउथ अप्रीका ने 2006 में कोलंबो में आयोजित टेस्ट मैच में 352 रनों का टारगेट किया था।