इमरान खान से मिलने जेल पहुंची बहन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान से उनकी बहन नूरीन नियाजी ने जेल में मुलाकात की। यह मुलाकात जेल के कॉन्प्रेंस रूम में हुई। दोनों के बीच इमरान खान की सेहत और अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। नूरीन ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश से जुड़े नए अपडेट्स की भी जानकारी दी। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को सही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है।
