वर्ल्ड फोटोग्राफी-डे पर होगा स्लाइड शो
वर्ल्ड फोटोग्राफी-डे पर आयोजित विशेष स्लाइड शो कार्यक्रम 19 अगस्त को प्रेस क्लब सभागार में शाम 6 बजे से फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया इंदौर और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक बलवंत सिंह चौहान और राजू पंवार ने बताया कि इसमें प्रेस फोटोग्राफर्स एवं शहर के ख्यात फोटोग्राफर्स शामिल होंगे। इनमें वाइल्ड लाइफ, कला संस्कृति और प्रकृति को समझने वाले फोटोग्राफर्स की चुनिंदा तस्वीरों को एक स्लाइड शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
